एप्पल अपने मच-अवेटेड फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Fold के लॉन्च की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ बाजार में आएगा। हालांकि एप्पल ने अभी इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार लीक और अनुमान सामने आते रहते हैं। हाल ही में CAD (कंप्यूटर एडेड डिजाइन) रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं, जो इस फोन के डिजाइन और कुछ फीचर्स का खुलासा करते हैं। लीक रेंडर्स के अनुसार iPhone Fold बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा और इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
iPhone Fold के संभावित डिजाइन और डिस्प्ले फीचर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टेक रिव्यूअर सोनी डिकसन ने iPhone Fold के CAD रेंडर्स शेयर किए हैं। रेंडर्स में फोन को फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्थितियों में दिखाया गया है। iPhone Fold में होल-पंच डिस्प्ले होगा और कवर स्क्रीन पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी कैमरा कवर डिस्प्ले के बीच में दिखाई दे रहा है और लग रहा है कि यह फोल्डेबल स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कोने पर स्थित होगा। बड़े फोल्डिंग हैंडसेट में फ्लैट रियर और फ्रंट पैनल का डिजाइन देखने को मिल सकता है। बैक पैनल iPhone 17 Pro जैसा डिज़ाइन दिखा रहा है और इसमें कैमरा आईलैंड के नीचे अलग ग्लास सेक्शन और एप्पल का लोगो हो सकता है।
डुअल रियर कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन्स
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Fold में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है, जो हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल में फिट होगी। इसके साथ एक सेकेंडरी माइक्रोफोन और LED फ्लैश दिया जा सकता है। फोन USB टाइप-सी पोर्ट के साथ आ सकता है और नीचे स्पीकर ग्रिल भी मौजूद होगा। पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल और एक अज्ञात बटन, जो एक्शन बटन हो सकता है, फोन के राइट साइड में नजर आएंगे। इसके अलावा, हाल ही में मिली रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन में एप्पल का A20 Pro चिपसेट हो सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा।
iPhone Fold की स्क्रीन, कैमरा और नेटवर्क कनेक्टिविटी
iPhone Fold खोलने पर 7.8-इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिलेगी जबकि कवर डिस्प्ले 5.3-इंच का हो सकता है। फोन के बैक में डुअल 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए iPhone Fold एप्पल के C2 मॉडम के साथ आ सकता है। फोल्डेबल बॉडी टाइटेनियम और एल्यूमिनियम के कॉम्बिनेशन से बनी होने की संभावना है, जिससे फोन में मजबूती और प्रीमियम लुक मिलेगा। इन सभी फीचर्स के साथ iPhone Fold एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होने के नाते टेक इंडस्ट्री में बड़ा क्रेज क्रिएट कर सकता है।







