टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 95 रनों से हराकर तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है और क्रिकेट फैंस टीम के युवाओं और कुंवारे खिलाड़ियों में भी काफी रुचि दिखा रहे हैं।
चैंपियन टीम में कुंवारे खिलाड़ियों का दबदबा
भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में युवाओं की संख्या काफी अधिक है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी जहां शादीशुदा हैं, वहीं टीम का एक बड़ा हिस्सा अभी भी कुंवारे हैं। इस वर्ल्ड कप स्क्वॉड में कुल 8 खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की थी। इनमें अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी सगाईशुदा हैं, लेकिन शादीशुदा नहीं।
युवा सितारों ने मैदान पर मचाया धमाल
टी-20 वर्ल्ड कप में इन कुंवारे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह ने नई गेंद से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया और कुलदीप यादव-वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी ने मध्य ओवरों में विरोधियों की कमर तोड़ दी। बल्लेबाजी में रिंकू सिंह, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इन युवा सितारों ने फाइनल मैच में भी शानदार योगदान दिया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया। यह लगातार दूसरी बार है जब टीम इंडिया टी-20 विश्व चैंपियन बनी है। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत कर दी है, जिसमें युवा खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर शानदार खेल दिखाया। भारत तीसरी बार विश्व विजेता बनकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम और भी मजबूत कर लिया है।







