आईएमडी का अलर्ट दिल्ली यूपी बिहार एमपी राजस्थान में आंधी बारिश ओले का खतरा

By: MPLive Team

On: Tuesday, April 7, 2026 10:59 AM

आईएमडी का अलर्ट दिल्ली यूपी बिहार एमपी राजस्थान में आंधी बारिश ओले का खतरा
Google News
Follow Us
---Advertisement---

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी हुई, जिससे लोग गर्मी से बच गए। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में आज और कल आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है

आज दिल्ली में न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद है। 9 अप्रैल के बाद दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने की संभावना है, मौसम विभाग का कहना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम लगातार बदल रहा है। दिल्ली में कल का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस था

आज यूपी के कई जिलों में शाम को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है, जिससे तापमान कम होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, मौसम विभाग ने कहा। IMMD ने बताया कि मौसम में यह बदलाव 9 अप्रैल तक जारी रहेगा

आज बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। 8 और 9 अप्रैल को पटन और जमुई सहित कई जिलों में ओले गिरने और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये मौसम बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं से हो रहे हैं

मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों के लिए 9 अप्रैल तक आंधी  बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है. राजस्थान में भी आज तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 8 और 9 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं

 

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment