वैभव सूर्यवंशी बनाम जसप्रीत बुमराह पहली टक्कर IPL 2026 में बड़ा रोमांच

By: MPLive Team

On: Tuesday, April 7, 2026 12:04 PM

वैभव सूर्यवंशी बनाम जसप्रीत बुमराह पहली टक्कर IPL 2026 में बड़ा रोमांच
Google News
Follow Us
---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में एक से अधिक गेंदबाजों की पिटाई की है। लेकिन, अब उनका सामना मौजूदा वर्ल्ड में गेंदबाजी के सबसे बड़े धुरंधर जसप्रीत बुमराह से है राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस जब गुवाहाटी में पहली बार खेलने उतरेगी, तो इस मुकाबले में एक मुकाबला वैभव सूर्यवंशी बनाम जसप्रीत बुमराह का भी होता दिखेगा. दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगााहें इस टक्कर पर जमीं होगी

राजस्थान और मुंबई की टीम पहले कभी IPL में नहीं खेली है। दोनों टीमें पिछले साल वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू सीजन में भी एक-दूसरे के सामने आईं। लेकिन उस मुकाबले में वैभव दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए थे, जिसके चलते बुमराह को वो नहीं खेल सके थे. अब IPL 2026 में हो रही राजस्थान और मुंबई की भिड़ंत में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी के आमने-सामने खड़े होने की उम्मीद है

बड़ा सवाल ये है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए बुमराह एक चुनौती होंगे या टीम इंडिया में आने का मौका बनेंगे? इस सवाल का जवाब TV9 से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने दिया है. मनीष ओझा ने TV9 से कहा कि वैभव और बुमराह आमने-सामने होंगे तो एक कमाल का मुकाबला देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि बुमराह वो हैं जिनकी गेंदों की ज्यादा धुनाई नहीं होती और वैभव वो हैं जिन्हें गेंदबाजों की धुनाई में ही मजा आता है. मनीष ओझा ने माना कि बुमराह का सामना करना वैभव सूर्यवंशी के लिए चुनौती भी है और मौका भी

मनीष ओझा के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी अगर बुमराह पर हावी होते हैं और उनके खिलाफ ढेर सारे रन बनाते हैं तो ये उनकी बड़ी उपलब्धि होगी. बुमराह को खेलकर वैभव सूर्यवंशी ये अच्छे से साबित कर देंगे कि वो किसी भी प्रेशर सिचुएशन में खेल सकते हैं और दुनिया की किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं. सीधे शब्दों में कहें तो मनीष ओझा ने माना कि बुमराह की गेंदों की पिटाई कर वैभव, भारतीय सेलेक्टर्स का ध्यान पूरी तरह से खींच सकते हैं और अपने लिए टीम इंडिया में एंट्री के दरवाजे खोल सकते हैं

हालांकि वैभव सूर्यवंशी के कोच ने ये भी कहा कि बुमराह के खिलाफ बड़े शॉट्स खेलना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा की बुमराह जाने ही जाते हैं बल्लेबाजों को गुमराह करने के लिए. उनके सामने मुसीबत खड़ी करने के लिए. T20 फॉर्मेट में पावरप्ले हो या डेथ ओवर्स, बुमराह हर जगह असर डालते हैं. उनकी गेंदबाजी घातक है और यही वजह है कि बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी उनके खिलाफ डॉमिनेट नहीं कर पाता

अब सवाल है कि बुमराह नाम की चुनौती से निपटने के लिए वैभव सूर्यवंशी को क्या करना होगा? इस सवाल के जवाब में मनीष ओझा ने कहा कि वो पूरी तरह से वैभव के स्किल्स और मानसिक क्षमता पर निर्भर करता है.

 

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment