नौकरी सूचना: विभिन्न राज्यों ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छी खबर दी है। हजारों उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश, बिहार और अन्य क्षेत्रों में कई पदों पर नौकरी मिलेगी। खास बात यह है कि अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह समय बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। इसलिए जल्द ही आवेदन करें और अपनी तैयारी को मजबूत करें।
5 अप्रैल से मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (बैंड) के 679 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं, जबकि सुधार की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है. यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है. जनरल कैटेगरी के लिए फीस 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये तय है. चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट, परफॉर्मेंस टेस्ट, इंटरव्यू और अन्य चरण शामिल हैं. इस खबर के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विश्वविद्यालयों में जल्द ही 6 हजार से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती हो सकती है। उच्च शिक्षा विभाग ने 200 से ज्यादा कॉलेजों में खाली पदों का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है, जिसे अब कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है. मंजूरी मिलते ही नोटिफिकेशन जारी होगा. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे. इसके अलावा कॉलेजों में करीब 2500 गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी. इस खबर के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
युवाओं को बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने का अच्छा मौका मिल गया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. यह भर्ती स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए फायदेमंद है. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा या मेरिट के आधार पर होगा, इसलिए अभी से तैयारी शुरू करना जरूरी है. इस खबर के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.







