कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

By: MPLive Team

On: Wednesday, April 8, 2026 1:51 PM

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Google News
Follow Us
---Advertisement---

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का आज सुबह 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती हुईं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से नाता रखने वाली मोहसिना किदवई इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में मंत्री रही हैं और उन्होंने पार्टी में कई अहम पदों को संभाला

मोहसिना किदवई के पार्थिव शरीर को आज दोपहर 3 बजे नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा. उन्हें शाम करीब 5 बजे निजामुद्दीन कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

कांग्रेस ने कहा कि आज सुबह चार बजे किदवई ने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। किदवई ने देश की सियासत में एक कद्दावर नेता बनकर कई दशकों तक राजनीतिक यात्रा की, जिसमें उन्होंने पार्टी और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। कांग्रेस पार्टी में भी वे कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर रहे

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का महासचिव पद संभाला। उन्होंने केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में लंबे समय तक काम किया। साथ ही, उन्होंने हज कमेटी की अध्यक्षता की महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी भी निभाई, जो हर साल हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को नियंत्रित करती है

उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से मोहसिना किदवई छठी लोकसभा के लिए चुनी गईं। साथ ही, उन्होंने सातवीं और आठवीं लोकसभा में भी यह सीट बरकरार रखी। इसके अलावा वह 2004 से 2016 तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भी रहीं. वह उत्तर प्रदेश में मंत्री रहने के अलावा इंदिरा गांधी की सरकार (1984) में ग्रामीण विकास मंत्री रहीं

फिर राजीव गांधी (1984-89) की अगुवाई में कांग्रेस जब सत्ता में आई तो पहले वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बनाई गईं. फिर उन्होंने परिवहन मंत्री और शहरी विकास मंत्री के रूप में काम किया. इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सदस्य रहीं और मंत्री भी बनीं

मोहसिना किदवई के निधन पर पार्टी के नेताओं और सहयोगियों ने गहरा शोक जताया और उन्हें एक समर्पित नेता के रूप में याद किया। उनका जीवन पूरा जनसेवा और पार्टी के सिद्धांतों के प्रति समर्पित था। पार्टी के बयान के अनुसार, आज बुधवार दोपहर 3 बजे उनके पार्थिव शरीर को नोएडा स्थित उनके आवास से ले जाया जाएगा. फिर शाम करीब 5 बजे निजामुद्दीन कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment