सरकारी नौकरी का मौका MPPCB भर्ती 2026 में इंजीनियर पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

By: MPLive Team

On: Wednesday, April 8, 2026 3:38 PM

सरकारी नौकरी का मौका MPPCB भर्ती 2026 में इंजीनियर पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू
Google News
Follow Us
---Advertisement---

नौकरी डेस्क, नई दिल्ली मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) ने एक असिस्टेंट इंजीनियर (पर्यावरण) के पद को भरने का आदेश दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पर्यावरण इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी ने स्नातक स्तर पर सिविल इंजीनियरिंग का अध्ययन किया होगा। 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों (केवल मध्य प्रदेश) को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा। इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार कर जारी की जाएग। सीबीटी एग्जाम के लिए वेटेज 80% एवं इंटरव्यू के लिए वेटेज 20% निर्धारित है

इस भर्ती में चयनित होने वाले युवा कर्मचारियों को पे लेवल 12 के अनुसार 56100 से 177500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। उम्मीवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं

MPONLINE.gov.in नामक ऑनलाइन वेबसाइट पर फॉर्म भरना ही शामिल होने का एकमात्र तरीका होगा। किसी भी अतिरिक्त फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ एमपी ऑनलाइन की ओर से निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। फॉर्म में गलती होने पर उसमें सुधार करने का मौका दिया जायेगा। करेक्शन करने के लिए लास्ट डेट 2 मई तय की गई है

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment