संदीप शर्मा की गेंदबाजी का राज बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बना चर्चा

By: MPLive Team

On: Wednesday, April 8, 2026 4:01 PM

संदीप शर्मा की गेंदबाजी का राज बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बना चर्चा
Google News
Follow Us
---Advertisement---

कहते हैं आदत एक बार जो लग जाए तो फिर छुड़ाए नहीं छूटती अब आदत बुरी हो तो बात बिगड़ जाती है. मगर जिसकी आदत सही हुई, उसकी जिंदगी भी फिर शर्मा जी के लड़के की तरह संवर जाती है. हम बात कर रहे हैं बलविंदर शर्मा के बेटे संदीप शर्मा की  32 साल के संदीप शर्मा को इंडिया की जर्सी में खेलने का भले ही उतना मौका नहीं मिला. मगर आईपीएल में उनकी तूती बोलती है. इसके पीछे की वजह उनके बड़े खिलाड़ियों के विकेट चटकाने की आदत ही है, जिसमें उन्हें महारत है

संदीप शर्मा ने IPL में 3 टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए अब तक 140 मुकाबले खेले हैं. उनके 140 मैचों में 149 विकेट मिले हैं। इन 149 विकेटों में ज्यादातर वो बड़े नाम हैं, जिनके सामने आते ही वो उनका विकेट चटकाने में देर नहीं लगाते. ऐसा लगता है कि जैसे संदीप शर्मा को उनका विकेट लेने की ट्रिक पता है

संदीप शर्मा ने इस T20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली को सबसे अधिक बार IPL खेलने वाले दिग्गजों का शिकार किया है। संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को भी कई बार हरा दिया है। क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव का शिकार एक बराबर किया है. तो वहीं श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भी उनके झांसे में फंसने से बचे नहीं हैं

अब सवाल है कि संदीप शर्मा किसे कितनी बार आउट किया है. बलविंदर शर्मा के लड़के में सबसे ज्यादा 7 बार विराट कोहली का विकेट चटकाया है. उनके बाद रोहित शर्मा को उन्होंने 6 बार चलता किया. इसमें छठी बार रोहित का विकेट संदीप शर्मा ने गुवाहाटी में 7 अप्रैल को खेले मुकाबले में लिया. क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव का विकेट उन्होंने 4-4 बार अपनी गेंदों के दम पर उखाड़ा है. वहीं श्रेयस अय्यर-ईशान किशन अब तक 3-3 बार संदीप शर्मा का शिकार बन चुके हैं

IPL में संदीप शर्मा का शिकार सबसे अधिक बार बनने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्पष्ट रूप से वही खिलाड़ी शामिल हैं, जो शीर्ष श्रेणी में खेलते हैं या खेलते आए हैं

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment