POCO ने लॉन्च किया नया गेमिंग स्मार्टफोन, Snapdragon 685 और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दमदार बजट फोन

By: MPLive Team

On: Sunday, August 17, 2025 12:32 PM

POCO ने लॉन्च किया नया गेमिंग स्मार्टफोन, Snapdragon 685 और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दमदार बजट फोन
Google News
Follow Us
---Advertisement---

POCO ने अपनी M सीरीज का नया गेमिंग फोन POCO M7 ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस फोन का बैक कैमरा मॉड्यूल iPhone 16 जैसा दिखाई देता है। फोन में वर्टिकली एलाइंड डुअल कैमरा सेटअप है। इसके अलावा, इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। POCO M7 गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है।

पावरफुल फीचर्स

POCO M7 में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है – 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB। इसकी 7000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग संभव है।

POCO ने लॉन्च किया नया गेमिंग स्मार्टफोन, Snapdragon 685 और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ दमदार बजट फोन

डिस्प्ले और सुरक्षा

फोन में 6.9 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टच सैम्पलिंग रेट 288Hz है और ब्राइटनेस 850 निट्स तक है। TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ यह फोन ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री अनुभव प्रदान करता है। सुरक्षा के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

कैमरा और कनेक्टिविटी

POCO M7 के बैक में 50MP मेन और एक सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, फोन में Dolby Atmos, NFC, Bluetooth 5.0, WiFi, IR Blaster और IP64 प्रोटेक्शन जैसी खूबियां भी उपलब्ध हैं। यह फोन गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

कीमत और उपलब्धता

POCO M7 4G वेरिएंट का ग्लोबल लॉन्च $147 यानी लगभग 12,800 रुपये की शुरुआती कीमत में किया गया है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अभी तक POCO ने इसे भारत में लॉन्च नहीं किया है, जबकि इसके 5G वेरिएंट पहले ही भारत में लॉन्च हो चुका है।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment