महाकाल मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को आयशर ने मारी टक्कर, 2 बच्चों की मौत और 8 घायल…

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Shajapur Accident News: मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आयशर और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में 8 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। ये सभी महाकाल मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे।

ज़िला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर हुआ हादसा

शाजापुर ज़िला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर नैनाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को एक अज्ञात आयशा कार ने टक्कर मार दी। हादसा लखुंदर नदी की पुलिया के पास हुआ।

दो बच्चों की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी तेज़ थी कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 से ज़्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घर लौटते समय हुआ हादसा

श्रद्धालु उज्जैन ज़िले की तराना तहसील के बंजारी गाँव के रहने वाले हैं। वे ट्रैक्टर ट्रॉली से नैनाबाद स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन करने गए थे। मंदिर के दर्शन करके घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

तराना थाने के एएसआई डीएस चौहान ने बताया कि नैनाबाद स्थित महाकाल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक आयशर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जाँच की जा रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment