केपी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स कंपनी का बड़ा घोटाला, बैलेंस शीट में हेरफेर कर 7.5 करोड़ रुपये की ठगी, EOW कर रही मामले की जांच!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में किसी और ने नहीं, बल्कि कंपनी के ही कर्मचारियों ने अपने साझेदारों के फर्जी हस्ताक्षर करके उनसे करीब 7.5 करोड़ रुपये ठग लिए। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला केपी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स कंपनी द्वारा की गई एक बड़ी धोखाधड़ी का है। कंपनी ने कछपुरा में एक कॉलोनी बनाई थी। कंपनी ने नगर निगम को कंप्लीशन सर्टिफिकेट और विकास शुल्क के नाम पर 3 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। कंपनी के साझेदारों ने बैलेंस शीट में गड़बड़ी की और नगर निगम को 9 करोड़ रुपये बकाया हो गए।

इस तरह बड़ी चालाकी से नौकरों, साझेदारों और भाइयों के खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। आरोपी विनय दुबे, आकाश साहू, धर्म प्रकाश राजपूत, अमित राजपूत के खिलाफ साजिश और गबन का केस दर्ज किया गया है। बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स कंपनी ने अपने ही साझेदारों से 7.5 करोड़ रुपये की ठगी की। यह गबन साझेदारों के जाली हस्ताक्षर करके किया गया।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment