MP में आज और कल 5 संभागों के 23 जिलों में भारी बारिश की भारी वर्षा की चेतावनी जारी,

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Weather Today Update: मध्य प्रदेश के विभिन्न भागों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो रही है, जबकि कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल संभागों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

आज और कल 5 संभागों के 23 जिलों, ग्वालियर, अशोकनगर, दतिया, गुना, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, मुरैना, सागर, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर और उमरिया में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

1 जून से अब तक 463.8 मिमी बारिश दर्ज की गई

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक 463.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कल भोपाल में दिन भर धूप और उमस के बाद रात में तेज़ बारिश हुई और अगले 3 से 4 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। हालाँकि, राज्य में सक्रिय तीन मौसमी प्रणालियाँ अब कमज़ोर पड़ गई हैं, जिसके कारण अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता कम रहेगी।

हालाँकि, जुलाई के आखिरी 10 दिनों में फिर से भारी बारिश की संभावना है। आज ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment