जस्टिस संजीव सचदेवा बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 29वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल मंगूभाई पटेल दिलाई शपथ!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Chief Justice, Madhya Pradesh High Court:  जस्टिस संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने न्यायमूर्ति सचदेव को पद की शपथ दिलाई। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने पर संजीव सचदेव को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका अनुभव, न्याय के प्रति प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता और अनुशासन निश्चित रूप से भारतीय न्यायपालिका को और मजबूत बनाएगा।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को भोपाल स्थित राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित किया गया। जहाँ राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेव को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद थे।

शपथ ग्रहण के बाद, राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश सचदेव को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें बधाई दी। प्रमुख सचिव अनुराग जैन ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। उन्होंने राष्ट्रपति की ओर से न्यायमूर्ति संजीव सचदेव को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना पढ़ी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment