CM मोहन यादव की स्पेन में गुप्त बैठक, इंडिटेक्स संग साझेदारी से मध्यप्रदेश में क्या बदलेगा, जानिए पूरी कहानी

By: MPLive Team

On: Friday, July 18, 2025 5:04 PM

CM मोहन यादव की स्पेन में गुप्त बैठक, इंडिटेक्स संग साझेदारी से मध्यप्रदेश में क्या बदलेगा, जानिए पूरी कहानी
Google News
Follow Us
---Advertisement---

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पेन दौरे का दूसरा दिन वैश्विक टेक्सटाइल और फैशन क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के साथ निवेश संवाद पर केंद्रित रहा। इस दौरान स्पेन के गैलिसिया स्थित इंडिटेक्स मुख्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को “ग्रीन, कॉस्ट-कंपटीटिव और ट्रेसेबल प्रोडक्शन हब” के रूप में प्रस्तुत किया। इस बैठक में इंडिटेक्स समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापार साझेदारी और सतत निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार टेक्सटाइल क्षेत्र में वैश्विक साझेदारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इंडिटेक्स जैसी विश्वसनीय ब्रांड की उपस्थिति से प्रदेश में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और हरित उत्पादन को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस साझेदारी को सभी स्तरों पर सहयोग देने के लिए तैयार है।

मध्य प्रदेश: टेक्सटाइल सेक्टर के लिए आदर्श केंद्र

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के प्रमुख कच्चा कपास उत्पादक राज्यों में शामिल है, जहां प्रतिवर्ष करीब 18 लाख गांठ (तीन लाख मीट्रिक टन) कपास का उत्पादन होता है। राज्य में 15 से अधिक टेक्सटाइल क्लस्टर मौजूद हैं, जिसमें इंदौर, मंदसौर, बुरहानपुर, उज्जैन और नीमच जैसे केंद्र टेक्सटाइल उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री मित्र योजना के तहत धार जिले में विकसित किए जा रहे टेक्सटाइल मेगा पार्क का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पार्क वैश्विक ब्रांड्स के लिए सतत और एकीकृत निर्माण का आदर्श केंद्र बन सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पार्क में गारमेंटिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव इंडिटेक्स को दिया, जिससे राज्य में रोजगार और टेक्सटाइल उत्पादन को नई ऊंचाई मिल सके।

CM मोहन यादव की स्पेन में गुप्त बैठक, इंडिटेक्स संग साझेदारी से मध्यप्रदेश में क्या बदलेगा, जानिए पूरी कहानी

जैविक कपास में भागीदारी का आह्वान और ESG फ्रेमवर्क में सामंजस्य

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का अग्रणी जैविक कपास उत्पादक राज्य है, विशेषकर निमाड़ और मालवा क्षेत्र में कपास का प्रचुर उत्पादन होता है। यहां GOTS सर्टिफाइड किसान समूह सक्रिय हैं, जो इंडिटेक्स की सततता और ट्रेसेबिलिटी नीतियों के लिए आदर्श भागीदार बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इंडिटेक्स को किसान से फैब्रिक तक की वैल्यू चेन पर मिलकर काम करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ESG (एनवायरनमेंट, सोशल, गवर्नेंस) मूल्यों को बढ़ावा देती है। राज्य में जल पुनर्चक्रण, कचरा प्रबंधन और डीसेंट वर्क स्टैंडर्ड लागू हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश का विजन इंडिटेक्स की जिम्मेदार सोर्सिंग पॉलिसी से पूरी तरह मेल खाता है, जिससे वैश्विक स्तर पर सतत उत्पादन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके।

निर्यात, नीति समर्थन और साझेदारी का आमंत्रण

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राज्य से प्रतिवर्ष टेक्सटाइल और परिधान का निर्यात 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का होता है, जिसमें यूरोपीय संघ प्रमुख आयातक है। उन्होंने कहा कि इंडिटेक्स जैसी ब्रांड की साझेदारी से यह आंकड़ा 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिससे स्थानीय रोजगार और महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक और निर्यात नीति-2025 की विशेषताओं को साझा करते हुए बताया कि इसमें भूमि पर 90% सब्सिडी, मशीनरी पर 40% पूंजी सहायता, ग्रीन टेक्नोलॉजी पर 50% सहायता और ऋण पर ब्याज सब्सिडी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडिटेक्स को पीएम मित्रा पार्क में सप्लाई चेन एंकर के रूप में साझेदारी करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने जैविक कपास ट्रेसिंग प्लेटफॉर्म और ESG सर्टिफाइड MSMEs के साथ वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने का भी सुझाव दिया। उल्लेखनीय है कि स्पेन की इंडिटेक्स (Industria de Diseño Textil S.A.) दुनिया की सबसे बड़ी फैशन रिटेल कंपनियों में से एक है, जिसके पास Zara, Massimo Dutti, Bershka और Bull & Bear जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स हैं। यह कंपनी अपने फास्ट फैशन मॉडल, ट्रेसेबल सप्लाई चेन और सतत प्रथाओं के लिए जानी जाती है। भारत में इंडिटेक्स, टाटा समूह के साथ मिलकर Zara और Massimo Dutti ब्रांड्स के माध्यम से काम कर रही है। इस बैठक के जरिए मध्य प्रदेश ने वैश्विक निवेश की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है, जिससे राज्य के विकास, युवाओं के रोजगार और हरित टेक्सटाइल उत्पादन को नई दिशा मिलेगी।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment