मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: MPESB द्वारा 13,089 पदों पर आवेदन शुरू!

मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: MPESB द्वारा 13,089 पदों पर आवेदन शुरू!
Google News
Follow Us
---Advertisement---

भोपाल।। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का एक बड़ा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्राथमिक एवं जनजातीय विभाग के अंतर्गत कुल 13,089 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 पद और जनजातीय कार्य विभाग के 2,939 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो रही है और 1 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि

भर्ती परीक्षा 31 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए केवल D.El.Ed या B.El.Ed डिग्री धारक ही पात्र हैं, जबकि B.Ed डिग्री धारक आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। साथ ही, उम्मीदवारों का MP TET 2020 या 2024 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शिक्षक बनने का यह एक सुनहरा अवसर है, इसलिए योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनें।

आयु सीमा

इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। जो 1 जनवरी, 2025 से मान्य होगी। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार 45 वर्ष तक पात्र होंगे।

परीक्षा कब आयोजित होगी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड यानी MPESB द्वारा 31 अगस्त 2025 से परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025: MPESB द्वारा 13,089 पदों पर आवेदन शुरू!

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment