निर्दयी मां ने नवजात को कूड़े के ढेर में फेंका, कुत्तों ने शव को नोचा, घटना सीसीटीवी में कैद!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक निर्दयी माँ ने नवजात शिशु को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। आज यानी सोमवार को कूड़े में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुत्ते शव को नोच रहे थे, जिसे देखकर आस-पास के लोगों ने कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक लड़की को गिरफ्तार किया है। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़की नवजात शिशु के शव को कूड़ेदान में लेकर आई थी। जिसे उसने कूड़े के ढेर में फेंक दिया।

लड़की का कहना है कि वह शादीशुदा है। उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। हालाँकि, पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment