MP News: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने छापेमारी की है। EOW ने आदिम जाति कल्याण विभाग के उपायुक्त के घर पर छापेमारी की है।
दरअसल, मामला बेनामी संपत्ति को लेकर चर्चा में है। बेनामी संपत्ति की सूचना के आधार पर आदिम जाति कल्याण विभाग के उपायुक्त जगदीश सर्वटे के घर पर छापेमारी की गई।
EOW की टीम शहर के शंकरशाह नगर रामपुर स्थित जगदीश सर्वटे सर्वटे के आवास पर दस्तावेजों की तलाशी ले रही है। जबलपुर EOW यह कदम उठा रही है। टीम को बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।
खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी…