हरियाली अमावस्या 2025: सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, शिव भक्ति और प्रकृति संरक्षण का संदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: सावन मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए इस माह का विशेष महत्व है। इस माह में हरियाली अमावस्या का भी विशेष महत्व है। इस वर्ष हरियाली अमावस्या 24 जुलाई यानी आज मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दीं।

इस दिन का महत्व धार्मिक और पर्यावरणीय दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत विशेष होता है:

  • यह भगवान शिव की पूजा का विशेष दिन है, क्योंकि श्रावण मास उन्हें अत्यंत प्रिय है।
  • यह प्रकृति का पर्व माना जाता है – लोग वृक्षारोपण करते हैं और हरियाली की कामना करते हैं।
  • यह तिथि कृषि प्रधान समाज के लिए भी विशेष है, क्योंकि यह वर्षा ऋतु के आरंभ और नई फसल की तैयारी का संकेत है।
  • कई स्थानों पर मेले, भजन-कीर्तन और यज्ञ जैसे आयोजन किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर छापा; 6 करोड़ की अकूत संपत्ति का खुलासा, बाघ की खाल बरामद!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाली अमावस्या के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर लिखा- भगवान शंकरजी की अराधना एवं प्रकृति के संरक्षण के पर्व हरियाली अमावस्या की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान भोलेनाथ जी एवं माता पार्वती जी की कृपा बनी रहे, सभी की कामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना है। पावन पर्व पर हम एक पौधा अवश्य रोपित करें, जिससे धरा हमेशा हरी-भरी बनी रहे।

यह भी पढ़ें – सीएम मोहन यादव 406 करोड़ रुपये के निवेश से 5 औद्योगिक इकाइयों का करेंगे शिलान्यास!

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment