MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित कलेक्टर कार्यालय में आज उस समय तनाव फैल गया जब जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की आठ सदस्यीय टीम ने छापा मारकर अपर कलेक्टर के डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेंद्र कुमार मस्करे को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कटंगी में संचालित एक लोक सेवा केंद्र की आधार आईडी एक्टिवेट करने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में की गई।
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में 2200 करोड़ की ठगी, STF जांच में नए खुलासे!
10,000 रुपये की रिश्वत मांग
शिकायतकर्ता मेहर सुलकिया ने लोकायुक्त पुलिस को बताया कि राजेंद्र कुमार मस्करे ने उनके लोक सेवा केंद्र की आधार आईडी एक्टिवेट करने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और मस्करे को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
जबलपुर लोकायुक्त की इस कार्रवाई में शामिल आठ सदस्यीय टीम ने कलेक्टर कार्यालय में त्वरित और गुप्त छापेमारी की। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद राजेंद्र कुमार मस्करे को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में जल्द होगी बढ़ोतरी!
छापेमारी से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप
इस छापेमारी से कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त पुलिस अब इस मामले की गहन जाँच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस रिश्वतखोरी के लेन-देन में कोई और तो शामिल नहीं है। इस घटना ने जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को और तेज़ कर दिया है।
यह भी पढ़ें – Redmi 15 5G दमदार बैटरी के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च, टीजर हुआ रिलीज!







