युवक और युवती के पेड़ से लटके मिले शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ चित्रकूट धाम कांसीर पहाड़िया के पास झांसी रोड पर एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को शुरुआती जाँच में हत्याकांड की आशंका है। सुबह शव देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर मामले की जाँच की जा रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment