MP Supplementary Budget 2025: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट 2335 करोड़ रुपये से ज़्यादा का होगा। स्वास्थ्य विभाग का बजट सबसे ज़्यादा है। मानसून सत्र के तीसरे दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। साथ ही, मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, भारतीय स्टाम्प मप्र संशोधन विधेयक, रजिस्ट्री मप्र संशोधन विधेयक और भारतीय स्टाम्प मप्र द्वितीय संशोधन विधेयक पारित हो चुके हैं।
जानिए किस विभाग को कितना मिला बजट
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार का वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट 2335 करोड़ रुपये से ज़्यादा का होगा।
- सबसे ज़्यादा 1602 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट स्वास्थ्य विभाग के लिए है।
- गृह विभाग के लिए 1242 करोड़, 71 लाख 6 हजार 778
- भू राजस्व, जिला प्रशासन, आपदा राहत व्यय के लिए 98 करोड़ 87 लाख 50 हजार 400 रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है।
- वन विभाग के लिए 63 करोड़ 75 लाख 24 हजार 20,
- कृषि विभाग के लिए 9 करोड़ 21 लाख 79 हजार 900,
- पशुपालन विभाग के लिए 1 करोड़ 67 लाख,
- नगरीय प्रशासन विभाग के लिए 171 करोड़ 51 लाख 300,
- जल संसाधन विभाग के लिए 10 करोड़,
- लोक निर्माण विभाग के लिए 100 करोड़,
- उच्च शिक्षा विभाग के लिए 11 करोड़ 43 लाख
- महिला एवं बाल विकास के लिए 7 करोड़ 92 लाख 600 के बजट का प्रावधान है।