MP News: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, लेकिन कई जिलों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी कड़ी में, श्योपुर जिले में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक पिता-पुत्र खेत में डूब गए। डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पानी कम होने के बाद दोनों के शव बरामद हुए।
दरअसल, घटना देहात थाना क्षेत्र के अमलादा गाँव की है, जहाँ पिता-पुत्र खेत में रखा पाइप उठाने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पार्वती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे वे खेत में भरे पानी में डूब गए। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
जलस्तर कम होने पर मिले शव
पिता-पुत्र के लापता होने और डूबने की कोई खबर सामने नहीं आई है। पार्वती नदी का जलस्तर कम होने के बाद सुबह ग्रामीणों को उनके शव खेत में एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। ग्रामीण दोनों शवों को खाट पर रखकर गांव ले आए।







