इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को मिली मंजूरी, ज्योतिर्लिंग यात्रा होगी आसान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इटारसी-नागपुर चौथी रेलवे लाइन परियोजना को मंज़ूरी दे दी है। इससे महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर से श्रीशैलम (आंध्र प्रदेश) और रामेश्वर (तमिलनाडु) तक ज्योतिर्लिंग यात्रा सुगम हो जाएगी। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, पांडुर्ना और नागपुर (महाराष्ट्र) को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

इटारसी-नागपुर चौथी रेलवे लाइन को मिली मंज़ूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने इटारसी-नागपुर चौथी रेलवे लाइन को मंज़ूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई इस मंज़ूरी से मध्य प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इटारसी-नागपुर चौथी रेलवे लाइन की मंज़ूरी से राज्य के नर्मदापुरम, बैतूल, पांडुर्ना और नागपुर (महाराष्ट्र) को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

प्रतिवर्ष 53 करोड़ लीटर डीजल की बचत

उन्होंने कहा कि इटारसी-नागपुर चौथी रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति से महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर से श्रीशैलम (आंध्र प्रदेश) और रामेश्वरम (तमिलनाडु) होते हुए ज्योतिर्लिंग की यात्रा और भी आरामदायक और सुगम हो जाएगी।

1,206 करोड़ रुपये की बचत

इस परियोजना के क्रियान्वयन से प्रतिवर्ष 53 करोड़ लीटर डीजल की बचत होगी और 1 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता का सृजन होगा। इसके अतिरिक्त, लॉजिस्टिक्स लागत में 1,206 करोड़ रुपये की बचत होगी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मध्यप्रदेश में बड़ा विकास प्लान. श्रमिकों के लिए 5 हजार घर और भोपाल का होगा कायाकल्प.

April 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमिक वेतन बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान. जानिए किसे कितना फायदा और आगे क्या बदलने वाला है.

April 1, 2026

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी अब आगे क्या होगा फैसला

April 1, 2026

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

Leave a Comment