मध्य प्रदेश राष्ट्रीय खेल सम्मान 2025: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मोहन यादव का राहुल पर तीखा वार: क्या पाकिस्तान को फायदा पहुँचा रहे हैं गांधी के बयान?
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के शिखर खेल अलंकरणों और पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शाम 5 बजे रवींद्र भवन में आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव और खेल एवं युवा कल्याण निदेशक राकेश गुप्ता भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

  1. शूटिंग खिलाड़ी रितुराज बुंदेला,
  2. क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी भूमि बघेल,
  3. स्क्वैश खिलाड़ी कृष्णा मिश्रा,
  4. फेंसिंग खिलाड़ी पूजा दांगी,
  5. रोइंग खिलाड़ी प्रभाकर सिंह राजावत,
  6. सेलिंग खिलाड़ी नेहा ठाकुर,
  7. तैराकी खिलाड़ी प्रखर जोशी,
  8. एथलेटिक्स खिलाड़ी अर्जुन वास्कले,
  9. कुश्ती खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत,
  10. हॉकी खिलाड़ी अंकित पाल
  11. पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी गौरव पचौरी 

इस समारोह में इन 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

  1. शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
  2. क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी जान्हवी श्रीवास्तव
  3. तीरंदाजी खिलाड़ी रागिनी मार्को
  4. कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार
  5. बॉक्सिंग खिलाड़ी श्रुति यादव
  6. जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य
  7. खोखो खिलाड़ी सचिन भार्गो
  8. हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया
  9. सॉफ्टबाल खिलाड़ी प्रवीण कुमार दवे
  10. शूटिंग (दिव्यांग श्रेणी) रूबिना फ्रांसिस
  11. पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी अपूर्व दुबे
  12. एडवेंचर स्पोर्टस् भावना डेहरिया

इन 12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विश्वामित्र/आजीवन उपलब्धि पुरस्कार

  1. क्याकिंग-कैनोइंग प्रशिक्षक पीजूष कांती बारोई
  2. तीरंदाजी प्रशिक्षक अशोक कुमार यादव
  3. हॉकी प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा

इस सम्मान समारोह में इन 3 खिलाड़ियों को विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार

  • जिम्नास्टिक के रतनलाल वर्मा को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

इस समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के 34 स्वर्ण पदक विजेताओं, 25 रजत पदक विजेताओं और 23 कांस्य पदक विजेताओं, कुल 82 पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment