मध्य प्रदेश के एसएएस अफसरों के लिए खुशखबरी, 16 अफसर होंगे IAS

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए खुशखबरी। 2 साल बाद IAS पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इसके बाद 16 अधिकारी आईएएस बनेंगे।

दरअसल, गुरुवार को दिल्ली में मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में DPC की बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2023 और 2024 के लिए SAS को IAS पद पर पदोन्नत करने का फैसला लिया गया।

2023 में हुई DPC के बाद यह बैठक नहीं हो सकी। वर्ष 2022 के लिए योग्य माने गए 19 अपर कलेक्टरों को IAS का दर्जा दे दिया गया। अब दो साल तक DPC न होने के बाद कुल 16 पद रिक्त हो गए हैं।

दरअसल, वर्ष 2023 की DPC के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्य सचिव को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। लेकिन इसमें SAS पदों के साथ-साथ गैर-एसएएस पदों का भी प्रस्ताव भेजा गया था। इसका राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने विरोध किया। SAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विरोध में ज्ञापन भी सौंपा।

इन नामों पर हुआ विचार

  1. डॉ. कैलाश बुंदेला
  2. कमलचंद नागर, मनोज मालवीय
  3. सपना अनुराग जैन
  4. ईला तिवारी
  5. एनपी नामदेव
  6. जयेंद्र कुमार विजयवत
  7. नंदा भलावे कुशरे,
  8. सविता झारिया
  9. अनिल डामोर,
  10. कमल सोलंकी
  11. सारिका भूरिया
  12. संतोष कुमार टैगोर
  13. जितेन्द्र सिंह चौहान
  14. शैली कनास
  15. राकेश कुशरे
  16. कविता बाटला
  17. रोहन सक्सेना
  18. आशीष पाठक
  19. मिनिषा पांडे
  20. नीता राठौर
  21. सपना लोवंशी
  22. रंजना देवड़ा
  23. रानी पासी
  24. माधवी नागेन्द्र
  25. प्रियंका गोयल
  26. वर्षा सोलंकी
  27. अभिषेक दुबे

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment