MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 अगस्त को राज्य में प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुई विभिन्न क्षतियों जैसे जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति एवं अन्य क्षति के पीड़ितों को एक क्लिक के माध्यम से राहत राशि वितरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री आवास समता भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राहत राशि वितरित की और लाभार्थियों से संवाद भी किया। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल ने बताया कि 2025 के मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदाओं एवं अतिवृष्टि, बाढ़ से हुए नुकसान के लिए राज्य के जिलों में राहत राशि वितरित की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों को राहत राशि का अंतरण @DrMohanYadav51 https://t.co/APpFfdlhUS
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 8, 2025
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “मेरे लिए आपकी सेवा ही ईश्वर की सेवा है. बाढ़ के इस कठिन दौर में प्रदेश सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है।” मुख्यमंत्री ने गुना, शिवपुरी, दमोह, छिंदवाड़ा एवं अन्य जिलों के पीड़ितों का हालचाल जाना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
मेरे लिए आपकी सेवा ही ईश्वर की सेवा है…
बाढ़ के इस कठिन दौर में प्रदेश सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है : CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/Z4opPFLNRg
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 8, 2025
राखी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, “रक्षाबंधन पर्व पर रक्षा सूत्र से लेकर उपहार तक सभी स्वदेशी ही लाएंगे, Vocal For Local के मंत्र से छोटे-छोटे कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे। स्वदेशी वस्तुएं अपनाएं, हर गरीब के चेहरे पर खुशियां लाएं।”







