बेहद दर्दनाक सड़क हादसा; गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की रक्षाबंधन पर दर्दनाक मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Indore Accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राखी बंधन पर घर लौट रही एक गर्भवती महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। उसके गर्भ में पल रहा बच्चा इस दुनिया में आने से पहले ही अलविदा कह गया।

दरअसल, मृतका बिंदु 9 महीने की गर्भवती थी। वह राखी बंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए अपने देवर के साथ मायके जा रही थी। चंदन नगर बाईपास, ग्राम मचले के पास अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक गाय आ गई। बाइक की गति इतनी तेज थी कि जैसे ही देवर ने ब्रेक लगाए, मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और बिंदु के सिर में गंभीर चोट लग गई।

हादसा इतना भयानक था कि बिंदु की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में डॉक्टर उसके गर्भ में पल रहे मासूम बच्चे को भी नहीं बचा पाए। देवर सोनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment