मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी: बलराम जयंती पर दूसरी किस्त का हस्तांतरण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

CM Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को मंडला में बलराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की दूसरी किश्त प्रदान करेंगे। इस योजना से राज्य के 83 लाख किसान सीधे लाभान्वित होंगे। सितंबर 2020 से लागू यह योजना किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतिरिक्त है।

मार्च 2025 तक, इस योजना के माध्यम से 83 लाख से अधिक किसानों को 17,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है। इस कार्यक्रम के दौरान, अर्थव्यवस्था में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करने वाली गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी। यह पहल राज्य के किसानों के कल्याण और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment