सतना जिले में ऑटो ब्रेक फेल से दर्दनाक हादसा, दो की मौत और कई घायल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Satna Accident News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के पोड़ी महाराजपुर घाट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कर्दमेश्वरनाथ धाम से लौटते समय ब्रेक फेल होने से एक ऑटो पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 10 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान शतरूपा केवट (48 वर्ष), पत्नी रामभगत केवट और संतोष मल्ल (55 वर्ष), पिता देवीदीन, निवासी धवारी गली नंबर 5, सतना के रूप में हुई है।

मशहूर यूट्यूबर की माँ की दुर्घटना में मृत्यु

शतरूपा केवट विंध्य के मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन उत्तम केवट की माँ थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रेक फेल होने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर घाट पर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग कुचल गए। गनीमत रही कि ऑटो घाट के नीचे नहीं गिरा, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की छाया छा गई है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment