टीकमगढ़ नवोदय विद्यालय में 11वीं की छात्रा की आत्महत्या, सुसाइड से फैली सनसनी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Breaking News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्थित कुंडेश्वर जवाहर नवोदय विद्यालय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 11वीं कक्षा की छात्रा आस्था अहिरवार ने छात्रावास की सीढ़ियों की रेलिंग से लटककर आत्महत्या कर ली।

आस्था पलेरा थाना क्षेत्र के टोरिया गाँव की रहने वाली थी और स्कूल में विज्ञान की पढ़ाई करती थी। उसका भाई भी उसी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है।

घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मामले की गहन जाँच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद उसके कमरे की तलाशी ली जाएगी। पुलिस और स्कूल प्रशासन मामले की जाँच कर रहे हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment