जबलपुर बैंक डकैती मामले में रईस की भूमिका संदिग्ध, पुलिस जांच में नए खुलासे

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर के खितौली में 15 करोड़ रुपये की बैंक डकैती के मामले में, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए नई बाइक खरीदी थी। आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली बाइक चला रहे थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद, वे बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य संदिग्ध की तलाश कर रही है। पुलिस की जाँच में नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं।

दरअसल, पुलिस का शक जबलपुर निवासी रईस नाम के एक शख्स पर गहरा गया है। रईस को डकैती के आरोपी के एक साथी के साथ देखा गया था। घटना के बाद से रईस फरार है। बैंक डकैती के आरोपियों ने रईस से संपर्क किया था। डकैती करने वाले सभी आरोपी बाहरी हैं।

फर्जी आधार कार्ड के जरिए गाँव में किराए पर लिया गया था मकान

पुलिस को शक है कि आरोपी रईस द्वारा बनाई गई योजना पर काम कर रहे थे। वे माजुली थाना क्षेत्र के इंद्राना ग्राम पंचायत में छिपे हुए थे। आरोपी 20 दिनों से किराए के मकान में रह रहे थे। फर्जी आधार कार्ड के जरिए मकान किराए पर लिया गया था। आरोपी गाँव में खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर रह रहे थे। आरोपियों के अन्य ठिकानों और पूरे नेटवर्क की जाँच जारी है। डकैती 11 अगस्त को दिनदहाड़े हुई थी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment