MP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार देर रात अचानक उज्जैन से सड़क मार्ग से रतलाम पहुँचे। भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासन के लिए त्राहिमाम रहा। मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में बेचैनी फैल गई और आनन-फानन में तैयारियाँ शुरू हो गईं।
आज रतलाम पहुँचने का कार्यक्रम था
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें रविवार दोपहर 1 बजे रतलाम पहुँचना था, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदलते हुए वे देर रात सड़क मार्ग से सीधे रतलाम पहुँच गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अचानक बदलाव की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में बेचैनी फैल गई। मुख्यमंत्री सीधे सर्किट हाउस पहुँचे। जहाँ उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
ये हैं आज के कार्यक्रम
आज, रविवार सुबह, मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास पर जाएँगे। उसके बाद, वे रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल के घर जाएँगे और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिले में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।







