Gwalior Rape News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। जहाँ उसका दोस्त उसे घुमाने के बहाने एक होटल में ले गया और बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए और किसी को बताने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी।
आरोपी गिरफ्तार
कुछ दिनों बाद, आरोपी के दोस्त ने वीडियो के आधार पर नाबालिग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर नाबालिग अपने परिवार के साथ थाने पहुँची और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका साथ देने वाले उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी गई है।
घुमाने के बहाने होटल में ले जाकर पीड़िता से बलात्कार
दरअसल, ग्वालियर की रहने वाली 9वीं कक्षा की एक छात्रा ने गिरवाई थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई कि कुछ समय पहले उसकी दोस्ती राहुल सेन नाम के युवक से हुई थी। 31 जुलाई को वह स्कूल से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में राहुल उसे मिला और घुमाने के बहाने एक होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
दोस्त द्वारा ब्लैकमेल करने के बाद, लड़की थाने पहुँची
कुछ समय बाद, राहुल का दोस्त संदीप वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान होकर, नाबालिग ने अपने माता-पिता को सारी बात बताई और थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने आरोपी राहुल सेन के खिलाफ बलात्कार और उसके दोस्त को मदद करने का मामला दर्ज किया और आरोपी राहुल को भिंड से गिरफ्तार कर लिया और संदीप के साथी की तलाश शुरू कर दी।







