लुंगी पहनकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे SDM साहब, वीडियो वायरल!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया एसडीएम का अनोखा अंदाज देखने को मिला। एसडीएम लुंगी पहनकर और हाथ में माइक्रोफोन थामे अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जिसका वीडियो भी जारी हुआ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लुंगी पहनकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे एसडीएम संतोष तिवारी

एसडीएम संतोष तिवारी सुबह शहर के पीतांबरा पीठ उत्तरी द्वार पर लुंगी पहनकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। उनके हाथ में माइक्रोफोन भी था। एसडीएम को लुंगी पहने देख पहले तो लोग हैरान हुए, फिर उन्होंने माइक्रोफोन के जरिए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मैं आपको बार-बार समझा रहा हूं लेकिन आप समझ ही नहीं रहे हैं। पिछले एक महीने से मैं हर शनिवार को दो घंटे अतिक्रमण हटाने के लिए खड़ा रहता हूं, लेकिन अब मैं आपका सामान जब्त कर लूंगा।यह सुनकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार भागते नजर आए।

अतिक्रमण हटाओ अभियान

बता दें कि पिछले दो महीने से जिला प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है, लेकिन कुछ देर के लिए ही अतिक्रमण हटाया गया और प्रशासन के जाते ही वे फिर से वहां काबिज हो जाते है, लेकिन प्रशासन भी सतर्क है, जहां भी सूचना मिलती है, तुरंत वहां पहुंचता है। दतिया स्थित शक्तिपीठ पीताम्बरा पीठ पर श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन वहां अतिक्रमण पर लगातार नजर रख रहा है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment