MP News: बैतूल जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ। नागपुर-इटारसी डाउन ट्रैक पर एक युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी।
लड़की हरदा की रहने वाली
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के गौनपुर निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार परते और लड़की हरदा की रहने वाली है। दोनों के शव बरबटपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले।
दुर्घटना या आत्महत्या?
घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या? पुलिस ने मृतकों के परिजनों को बुलाया है और उनकी मौजूदगी में शवों की शिनाख्त की जाएगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।







