घर मे पानी घुसने से परिवार परेशान, बच्ची ने वीडिओ बनाकर कलेक्टर को भेजा तो हो गई निदान, अब बच्ची की हर कोई कर रहा तारीफ

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Singrauli News: आंखों में आस, मन में विश्वास और उम्मीद की किरण के साथ मदद की आस लगाए बैठे सिंगरौली के वे लोग जो कभी सुकून से अपने परिवार के साथ हंसते-खेलते जीवन बिताया करते थे, लेकिन उन लोगों को क्या पता था कि रात की गहरी नींद से जागने के बाद सुबह सारा सुकून छिन जाएगा। ऐसा ही कुछ मामला सिंगरौली जिले से सामने आया है जहाँ बीते दो दिनों तक तेज बारिश से आधा दर्जन से अधिक इलाके जलमग्न हो चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि जहां तक नजर जाती है, वहां तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

बारिस की वजह से कचनी इलाके में भी लोगों के घरों में पानी भर गया है। घर मे पानी भर जाने की वजह से एक बच्ची ने खुद से वीडियो बनाकर कलेक्टर के मोबाइल में भेज दिया। उसका असर यह हुआ है कि बच्ची के घर जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम पहुँच कर बच्ची के परिजनों और घर मे रखे समान को प्रधानमंत्री आवास के घर मे शिफ्ट कराया गया। जिसके बाद बच्ची और उसके परिजनों ने कलेक्टर का आभार भी जताया है।

वहीं सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने भी बच्ची को इस समस्या से अवगत कराने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई भी समस्या हो या जिले में जलभराव की समस्या हो तो हमे कभी भी किसी भी समय कॉल कर के अपनी समस्या बता सकते है, जिला प्रशासन आपकी हर एक समस्या का निदान करेगी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment