भोपाल में नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Bhopal Gang Rape Case: राजधानी भोपाल में नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में एक युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, दो महीने पहले आरोपियों ने नाबालिग लड़की को पार्टी के बहाने अपने फ्लैट पर बुलाया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने उसे डराने-धमकाने के लिए उसका अपहरण कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, इस अपहरण की घटना में एक युवती की भी अहम भूमिका थी। नाबालिग ने किसी तरह घटना की पूरी जानकारी अपने पिता को दे दी, जिसके बाद कोलार थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ उसके महिला और पुरुष मित्रों को भी पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही, जिस होटल में नाबालिग लड़की को ले जाया गया था, उसके मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलार पुलिस मामले की सख्ती से जाँच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment