मध्य प्रदेश को मिली सौगात: श्योपुर और सिंगरौली में दो नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Breaking News: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने आज मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने जबलपुर, श्योपुर और सिंगरौली में दो नवनिर्मित सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने भाषण में कहा, ‘आपके चेहरे की चमक बता रही है कि सिंगरौली का अस्पताल न केवल आपके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए खुशी लेकर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से आपने ऐसी जगह पर एक साथ मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दी है।’

दो नए मेडिकल कॉलेज से 200 सीटें बढ़ीं

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 28 अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय मध्य प्रदेश में दो नए मेडिकल कॉलेज खुलने के कारण लिया गया है, जिससे राज्य में 200 नई मेडिकल सीटें खाली होंगी।

वर्तमान में, मध्य प्रदेश में कुल 32 मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं, जिनमें से सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 17 से बढ़कर 19 हो गई है। इसके अलावा, राज्य में 13 निजी मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं, और 6 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। यह कदम चिकित्सा शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment