झाबुआ सड़क हादसा: रेत से भरा ट्रक मकान पर पलटा, तीन की मौत

शिवपुरी में भयानक सड़क हादसा, वाराणसी से लौट रहे संगीत समूह की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत
Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Accident News: मध्य प्रदेश में तेज़ रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेकाबू होते तेज़ रफ़्तार वाहनों की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में लोगों की अकाल मौत भी हो रही है। ताज़ा घटना झाबुआ ज़िले में हुई, जहाँ रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान पर पलट गया। इस हादसे में तीन लोग मकान के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दरअसल, हादसा शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुआ। झाबुआ ज़िले के कालीदेवी थाना क्षेत्र के फतीपुरा गाँव के पास चोरन माता घाट पर उतरते समय यह हादसा हुआ। घाट से उतरते समय चालक की लापरवाही के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह एक मकान पर पलट गया, जिससे तीन लोग दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक छोटा उदयपुर से राजगढ़ और झिरी गाँव होते हुए आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक रघुबीर सिंह ने जानकारी दी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment