Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक नाबालिग के पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। लड़की और उसकी माँ की शिकायत पर शहर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि अयोध्या कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पिछले कुछ दिनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था।
बीती रात मेरे पिता ने सोते समय मेरे कपड़े उतारने की भी कोशिश की। जब मैंने शोर मचाया तो वह मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।







