आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर और सतना होते हुए अपने गंतव्य तक पहुँचेगी।
पश्चिम मध्य रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। द्वि-साप्ताहिक 11-11 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के बीच चलेगी।
देखे शेड्यूल
- 27 सितंबर से 1 नवंबर तक पूजा स्पेशल ट्रेन 01667 रानी कमलापति से दानापुर के लिए चलेगी।
- यह द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से शनिवार और मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान करेगी,
- इटारसी दोपहर 3:25 बजे,
- पिपरिया शाम 5:10 बजे,
- गाडरवारा शाम 5:45 बजे,
- नरसिंहपुर शाम 6:25 बजे,
- जबलपुर शाम 7:25 बजे,
- सिहोरा रोड रात 8:10 बजे,
- कटनी रात 9:20 बजे,
- मैहर रात 10:10 बजे,
- सतना रात 10:45 बजे
- अगले दिन रविवार और बुधवार को दानापुर सुबह 8:45 बजे पहुँचेगी।
इसी तरह 28 सितंबर से 2 नवंबर तक 01668 दानापुर से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 11 बजे रवाना होकर रात 8:30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।
- अगले दिन दोपहर 12:55 बजे सतना,
- दोपहर 1:28 बजे मैहर,
- दोपहर 2:30 बजे कटनी,
- दोपहर 3:13 बजे सिहोरा रोड,
- दोपहर 3:50 बजे जबलपुर,
- सुबह 5:00 बजे नरसिंहपुर,
- सुबह 5:30 बजे गाडरवारा,
- सुबह 6 बजे पिपरिया,
- सुबह 7:10 बजे इटारसी,
- सुबह 7:48 बजे नर्मदापुर और सोमवार व गुरुवार को सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।







