Viral Aadhaar Card: एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का आधार कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें कुत्ते का नाम और उसकी देखभाल करने वाले का नाम लिखा है। इतना ही नहीं, जन्मतिथि के साथ पता भी लिखा है। फ़िलहाल, वायरल हो रहा यह आधार कार्ड लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्वालियर ज़िले के डबरा में एक कुत्ते का आधार कार्ड सुर्खियों में है। दरअसल, आधार कार्ड पर कुत्ते का नाम टॉमी जायसवाल और देखभाल करने वाले का नाम कैलाश जायसवाल लिखा है। पता वार्ड क्रमांक 1 सिमरिया ताल ग्वालियर मध्य प्रदेश लिखा है। इतना ही नहीं, जन्मतिथि भी 25/12/2010 लिखी है। आधार कार्ड संख्या 070001051580 भी दर्ज है।
फर्जी तरीके से एडिट करके वायरल किया गया
कुत्ते का यह आधार कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने से शहर में तरह-तरह की चर्चाएँ भी देखने को मिल रही हैं। लेकिन जाँच से पता चलता है कि यह फर्जी है। किसी ने इस आधार कार्ड को एडिट करके फर्जी तरीके से वायरल कर दिया। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि ऐसा किसने और क्यों किया।







