MP Weather Update: इस शक्तिशाली चक्रवात के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में भारी बारिश शुरू हो गई है। मंगलवार को 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर में अगले 24 घंटों में 2.5 से 4.5 इंच बारिश हो सकती है।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में भी बारिश जारी रह सकती है। सोमवार को भोपाल, रतलाम, दमोह, ग्वालियर समेत 26 से ज़्यादा जिलों में बारिश हुई।
यह है भारी बारिश की वजह
मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि राज्य के उत्तरी हिस्से से दो द्रोणिकाएँ गुज़र रही हैं। इसके चलते सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। इस सिस्टम का असर मंगलवार को भी देखने को मिलेगा।
राज्य में बारिश का कोटा पूरा
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक 37.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो इस मौसम की 102 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 31.2 इंच बारिश का अनुमान था। राज्य में सामान्य बारिश 37 इंच होती है। पिछले मानसून सीजन में औसत बारिश 44 इंच थी। इस बार बारिश के मामले में गुना सबसे बेहतर है। यहाँ अब तक 56 इंच बारिश हो चुकी है। गुना में 24 इंच अधिक पानी बरसा।
मंडला में 54.2 इंच बारिश हुई। श्योपुर में 52.4 इंच, अशोकनगर में 51.8 इंच और रायसेन में 51.5 इंच पानी बरसा। वहीं, सबसे कम बारिश वाले 5 जिले इंदौर और उज्जैन संभाग हैं। इंदौर में सबसे कम 21.3 इंच बारिश हुई। शाजापुर में 21.6 इंच, खरगोन में 22.6 इंच, खंडवा में 23 इंच और बड़वानी में 24.2 इंच पानी बरसा।







