Umaria News: रेलवे ट्रैक पर प्रेमी-प्रेमिका के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि दोनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। आज सुबह 4 बजे एक रेलवे कर्मचारी ने दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 2 दिनों से महरोई रेलवे स्टेशन के आसपास देखे जा रहे थे।
दोनों खेरवा गाँव के निवासी हैं
दरअसल, घटना इंदौर थाना अमरपुर चौकी क्षेत्र के महरोई गाँव के पास हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक युवक का नाम भरत कोल, पिता अशोक, उम्र 21 वर्ष और बेटी करिश्मा कोल, पिता हल्के, उम्र 19 वर्ष है, दोनों खेरवा ग्राम पंचायत टिकुरी मनपड़ पंचायत मानपुर के निवासी हैं।







