पैसे देने से मना करने पर बेटे ने पिता की पीट पीट कर कर दी हत्या

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Wednesday, September 3, 2025 10:41 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Crime News: मध्य प्रदेश के धार से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहाँ एक बेटे ने पैसों के लिए अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, गनबड़ गाँव में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस जब पहुँची तो रूप सिंह घर के अंदर मृत पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। परिवार वालों से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट बताया गया। बाद में पुलिस दोबारा गाँव पहुँची और लोगों से जानकारी लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जब पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो बेटे ने उस पर हमला कर दिया

पुलिस जाँच में पता चला कि आरोपी बबलू का कुछ साल पहले एक एक्सीडेंट हुआ था। इसमें उसे 17 लाख रुपये का क्लेम मिला था। यह रकम आरोपी बबलू, उसकी पत्नी, माँ और पिता को अलग-अलग मिली थी।

माता-पिता ने अपने बुढ़ापे के लिए बैंक में पैसे जमा करके एफडी करवाई थी। बबलू घर बनवा रहा था और अपने पिता पर छत बनवाने का दबाव बना रहा था। जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो वह झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने एक लकड़ी की छड़ी उठाई और अपने पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment