Mauganj News: शिक्षा का मंदिर… जहां से भविष्य गढ़ा जाता है, वहां से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। मऊगंज स्थित शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय का डिजिटल क्लासरूम शिक्षा के लिए बनाया गया था। लेकिन यहां बच्चों को शिक्षा की जगह भोजपुरी वीडियो दिखाए गए। वीडियो वायरल होते ही जिले में हंगामा मच गया।
प्रोजेक्टर पर एक भोजपुरी गाने का वीडियो
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे क्लास में बैठे हैं। उसी दौरान प्रोजेक्टर पर एक भोजपुरी गाने का वीडियो चलने लगता है। इस दौरान छात्र उसका वीडियो बनाते हैं। यही वो डिजिटल क्लासरूम है जिसके लिए सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं ताकि बच्चे आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें। लेकिन यहां किताबों की जगह प्रोजेक्टर पर भोजपुरी गानों के वीडियो चल रहे हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शिक्षा का मंदिर अब भोजपुरी वीडियो का मंच बन गया है? क्या यही स्मार्ट क्लास है? क्या यही डिजिटल इंडिया का सपना है? क्या यही शिक्षा का भविष्य है? अब देखना यह है कि ऐसी शर्मनाक हरकत करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।
मऊगंज कॉलेज का डिजिटल क्लासरूम विवाद: पढ़ाई की जगह भोजपुरी वीडियो, छात्रों ने बनाया वायरल #ViralVideos pic.twitter.com/JjtXYBl3Jp
— Hindi News (@Newsmplive_25) September 3, 2025







