इंदौर एमवाय अस्पताल हादसा: नवजातों की मौत पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, जांच के आदेश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजात शिशुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घटना की उच्चस्तरीय जाँच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश 

मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में नवजात शिशु की मौत को दुखद बताया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस तरह की घटनाएं न हो, इसके लिए समस्या का स्थाई समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गंभीर घटना एवं लापरवाही के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, कलेक्टर को निर्देश दिए है कि इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। मैंने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य विभाग के निजी सचिव को भी कहा है। मैंने स्वास्थ्य मंत्री से भी इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा है।”

जानिए पूरा मामला

दरअसल, इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल के एनआईसीयू में कुछ दिन पहले जन्म के कुछ देर बाद ही दो नवजात शिशुओं को भर्ती कराया गया था। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, वार्डों में चूहे हैं और एक बड़ा चूहा कई दिनों से एनआईसीयू में सक्रिय है।

रविवार को जब यह घटना पहली बार सामने आई, तो डॉक्टरों को लगा कि शिशु को कोई संक्रमण हो गया है। लेकिन सोमवार को जब नवजात शिशु को फिर से चूहे ने काटा, तो डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। लेकिन कल एक नवजात शिशु की मौत हो गई। आज रिहाना के एक और मासूम शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment