Mauganj News: अंतिम संस्कार के दौरान हुआ सड़क हादसा, श्मशान घाट में बुजुर्ग की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार चल रहा था, उसी दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जिसने देखने वालों को झकझोर कर रख दिया। यह पूरी घटना लौर थाना क्षेत्र के फरहद बंजारी गाँव की है।

अंतिम संस्कार के दौरान हुआ हादसा

गाँव के मुख्य मार्ग के पास स्थित श्मशान घाट में कमला विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार चल रहा था। परिवार के सदस्यों के साथ, मृतका के ससुर भगवानदीन विश्वकर्मा (छुटोर) भी श्मशान घाट में मौजूद थे। वे एक आम के पेड़ के नीचे बैठकर शांति से अंतिम संस्कार देख रहे थे। तभी अचानक सड़क पर तेज़ गति से आ रही एक बाइक चौराहे पर नियंत्रण खो बैठी और एक पत्थर से टकरा गई।

किशोर बाइक से हवा में उछले 

हादसा इतना ज़ोरदार था कि बाइक पर सवार दोनों किशोर कई फीट हवा में उछल गए। हादसों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। दोनों किशोर बाइक समेत आम के पेड़ में गिर गए और पेड़ की टहनी टूटकर नीचे गिर गई। दुर्भाग्य से, बाइक सीधे भगवानदीन विश्वकर्मा पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में मौत

श्मशान घाट पर अचानक हुए इस हादसे से परिवार और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। खून से लथपथ हालत में परिवार के लोग उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले गए। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने भगवानदीन को मृत घोषित कर दिया।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

यूजर्स नाराज, OpenAI का ChatGPT Plus मुफ्त ऑफर विवाद के बीच आया सामने

March 5, 2026

मिडिल ईस्ट तनाव में फंसे लाखों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत ने जारी की एडवाइजरी

March 2, 2026

February 24, 2026

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

Leave a Comment