शिप्रा नदी में कार गिरने से थाना प्रभारी की मौत, दो पुलिसकर्मियों की तलाश जारी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के पुल से गिरे थाना प्रभारी का शव उनकी कार समेत देर रात बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी के साथ एक महिला कांस्टेबल समेत दो अन्य पुलिसकर्मी भी थे। दोनों की तलाश जारी है। रात से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें नावों और ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चला रही हैं।

दरअसल, उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा अपनी टीम के साथ एक ऑपरेशन पर जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में गिर गई। थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव घटनास्थल से पाँच किलोमीटर दूर मिला। थाना प्रभारी के साथ दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिनमें एक कांस्टेबल आरती पाल भी शामिल है।

कार अभी तक नहीं मिली

उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार जूना सोमबरिया से बड़नगर की ओर जा रही थी और पुल के बाईं ओर से नदी में गिर गई। पुल से नदी की गहराई लगभग 12 फीट है। तेज़ बहाव और कीचड़ भरे पानी के कारण रेस्क्यू मुश्किल था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार के शीशे बंद होने की संभावना है और उसकी लोकेशन अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और बचाव दल लगातार तलाश में लगे हुए हैं। सुबह तक कार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

January 21, 2026

January 5, 2026

December 17, 2025

December 17, 2025

December 15, 2025

December 13, 2025

Leave a Comment