पुलिसकर्मी बार गर्ल्स संग डांस का वीडियो वायरल, निलंबन की कार्रवाई

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Police Viral Video: मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिसकर्मियों का बार डांसरों के साथ डांस करने का एक वीडियो सामने आया है। जहाँ वे बॉलीवुड गानों पर अश्लील डांस करते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।

यह वीडियो पिछले महीने एक निजी होटल का बताया जा रहा है। जहाँ एएसआई संजीव गौड़ और कांस्टेबल राहुल बौद्ध बार डांसरों के साथ नज़र आ रहे हैं। वे ‘पी ले पी ले ओ मोरे राजा’ और ‘अपनों को मनाना है ज़रा देर लागी’ जैसे बॉलीवुड गानों पर अश्लील डांस करते नज़र आ रहे हैं। कुछ और लोग भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिसकर्मी नशे में भी थे!

एएसआई संजीव गौड़ और कांस्टेबल राहुल बौद्ध ज़िले के सबसे विवादित पुलिसकर्मियों में से हैं। संदिग्ध व्यवहार के चलते उन्हें पहले भी थाने से हटाया जा चुका है। एक बार फिर दोनों पुलिसकर्मी बार डांसरों के साथ डांस करते नज़र आए। वहीं, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हंगामा मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दतिया पुलिस अधीक्षक ने दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment